बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेशाध्यक्ष को भेजे प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद देहात मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। जिसमें बीकानेर देहात क्षेत्र में बने मंडलों को मजबूत किया जा रहा है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि देहात में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई नए चेहरों को अवसर दिया गया है। वहीं अर्से से पार्टी के लिए काम कर रहे सामान्य कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। खाजूवाला विधानसभा नोखा विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा कोलायत विधानसभा लूणकरनसर विधानसभा बूथ स्तर की जिम्मेदारी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त मण्डल प्रभारियों से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही भाजपा की प्राथमिकता है। यह नियुक्तियां आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।