पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में बीकानेर जिले की 111 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार शाम 6 बजे मतदान पूरा हुआ। इसके बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई। पूगल पंचायत समिति की पार्वती तलाई ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने के कारण मतदान नहीं हुआ। जिले की चार पंचायत समितियों छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल और रूणिया की कुल 112 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया निर्धारित थी। इनमें छत्तरगढ़ की 29, खाजूवाला की 30, पूगल की 30 और रूणिया की 23 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। पूगल में 90.55% मतदान पूगल पंचायत समिति में 90.55 प्रतिशत, छत्तरगढ़ में 85.67 प्रतिशत और खाजूवाला में 86.79 प्रतिशत मतदान हुआ। रूणिया बड़ा बास में भी शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहा। 17 केवाईडी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में दिव्यांग मतदाता जाकिर खान ने मतदान किया। स्कूली बच्चे उन्हें व्हीलचेयर से मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे और मतदान के बाद वापस घर तक ले गए। आडूरी में वार्ड पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए आडूरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 6 से ढेली देवी निर्विरोध वार्ड पंच चुनी गईं। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। यहां सरपंच पद पर महेंद्र सिंह भी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब तक मतदान का प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…