बीकानेर में अक्टूबर का आधा महीना बीतने के बाद अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शहर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले 5-6 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके चलते बीकानेर में भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी गर्मी का असर शहरी क्षेत्र में तापमान में गिरावट के बावजूद ग्रामीण इलाकों में गर्मी पूरी तरह से कम नहीं हुई है। लूणकरणसर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान का अंतर बना हुआ है। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आमतौर पर बीकानेर में अक्टूबर में गर्मी खत्म हो जाती है और हल्की ठंडी हवाएं चलने लगती है।