भारत- पाकिस्तान बॉर्डर के सीमावर्ती जिले में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला के मिलने का मामला सामने आया है। बीकानेर में बीछवाल पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। महिला को श्रीगंगानगर रोड स्थित एक होटल के पीछे से पकड़ा गया। शुरुआती जांच में महिला के पास मिला आधार कार्ड फर्जी पाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी है। बीछवाला थानाधिकारी(ट्रेनी आरपीएस) गौरव सारस्वत ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला अपनी पहचान और दस्तावेजों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ शुरू की। महिला के पास मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह बीकानेर किस उद्देश्य से आई थी। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गौरव सारस्वत का कहना है कि पुलिस को महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। महिला के पास से तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड मिला, जो जांच में फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी है। अब विभिन्न एजेंसियां संयुक्त रूप से महिला से पूछताछ करेंगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके पास फर्जी दस्तावेज कैसे पहुंचे और इनके पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस महिला की वास्तविक पहचान, उसके संपर्कों और बीकानेर आने के मकसद को लेकर गहराई से जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि फिलहाल महिला को सखी सेंटर में भेजा गया है, जहां उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मंगलवार को पूछताछ कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़िए... 5 हजार में पाकिस्तान भेज रहा था सेना की खुफिया-जानकारी:जैसलमेर का युवक 19 महीने से कर रहा था जासूसी, मोबाइल में मिली चैट जैसलमेर से पकड़े पाकिस्तानी जासूस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मोबाइल में ISI हैंडलर्स से चैट-सबूत मिले है। पिछले डेढ़ साल से गुप्त सूचनाएं भेजने पर टास्क के अकोडिंग उसे 5-10 हजार रुपए का पेमेंट किया जाता था। पूरी खबर पढ़िए