पाली | उमकली में स्वतंत्र ग्राम पंचायत के गठन की मांग को लेकर उमकली, राजस्व गांव कुंडाली चारणान और सरगरों की ढाणी के ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर विरोध तेज किया। ग्रामीणों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी रही। करीब चार किमी तक निकली रैली में लोगों ने मांगों से जुड़े पोस्टर उठाए। ग्रामीणों की मांग केवल पंचायत मुख्यालय बदलने की नहीं, बल्कि तीनों गांवों के लिए अलग ग्राम पंचायत बनाने की है, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक काम, सरकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो। ग्रामीणों का सवाल है कि लंबे समय मांग पर ठोस कदम क्यों नहीं उठ रहे। उन्होंने चेताया कि निर्णय होने तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।