ब्यावर| साकेत नगर थाना क्षेत्र के सेंदड़ा रोड सोहन नगर में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम सिरोला चौंडा सेंदड़ा रोड निवासी रतनसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रतनसिंह श्री सीमेंट रास में नौकरी करते हैं। 20 जुलाई की सुबह करीब 4:45 बजे उन्होंने अपनी बाइक दोस्त बबलू जांगिड़ के घर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वे अजगर बाबा थान के पास से श्री सीमेंट की बस में बैठकर ड्यूटी पर चले गए। सुबह करीब 5:45 बजे बबलू के छोटे भाई ने फोन कर बताया कि बाइक घर के बाहर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। एक व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता दिखा। रतनसिंह ने खोजबीन की। वाहन का सुराग नहीं मिला। इसके बाद साकेत नगर थाना अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई की मांग की।