उदयपुर शहर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज मैदान में बीसा नागदा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज मैदान दर्शकों ने देर रात तक दूधिया रोशनी में मैचों का आनंद लिया। बीसा नागदा समाज उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वागड़ मेवल छप्पन मुम्बई से लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। फ़ाइनल मुक़ाबला एनवाईसीसी मुम्बई व उदयपुर रायल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनवाईसीसी निर्धारित ओवरों मे दिनेश जैन के 47 रन की बदौलत 96 रन बनाए। उदयपुर रायल्स की ओर धर्मेन्द्र जैन रामगढ़ ने विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर रायल्स के भावेश जैन ने 28 रन बनाए। एनवाईसीसी ने मैच को 30 रन से जीतकर बीसा नागदा प्रीमियर लीग पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भावेश जैन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ धर्मेन्द्र जैन रामगढ़ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करण जैन रहे। प्रतियोगिता में अतिथि डूंगरपुर डीसीए के सचिव व राजस्थान क्रिकेट संघ के सदस्य सुशील जैन, भीमराज जैन कानपुर, शांतिलाल जैन कानपुर, शांतिलाल जैन भींडर, भंवरलाल जैन और मांगीलाल जैन थे। अतिथियो का स्वागत हीरालाल जैन, सोहनलाल जैन, मदनलाल जैन, बगदीलाल जैन, इन्द्रलाल जैन ने किया। संचालन अशोक दोषी, अशोक जैन व ईश्वर जैन किया। आभार कान्तिलाल जैन दिया। बीसा नागदा प्रीमियर लीग के संयोजक विजय जैन, विनय जैन, भावेश जैन आदि ने अपनी बात रखी।