टोंक समेत भराव क्षेत्र में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते बीसलपुर बांध में इस बारिश के सीजन में पहली बार 24 घंटे में शनिवार सुबह 6 बजे तक 6 सेमी पानी बढ़ा है। जबकि रोजाना बांध में डेढ़ से दो सेमी जलस्तर कोटा, टोंक और अजमेर को की जाने वाली पेयजल सप्लाई के चलते घटता था है, लेकिन बीती रात जिले समेत बांध के भराव क्षेत्र में हुई तेज बारिश से बांध का 6 सेमी जलस्तर बढ़ा है। इसी के साथ बीसलपुर बांध का जलस्तर पंचायत सेमी बढ़कर 313.63 आर एल मीटर हो गया है। अब बांध ढाई मीटर से भी कम खाली रह गया है। बांध में पानी की भराव क्षमता 38.50 टीएमसी के मुकाबले आज 25.734टीएमसी (66.49 प्रतिशत) पानी है। यानि कि अभी 70 प्रतिशत पानी बांध में भरा है। जल स्तर की बात करें तो रोजाना वाष्पीकरण और टोंक, जयपुर अजमेर की एक करोड़ से ज्यादा आबादी के लिए की जा रही जलापूर्ति में बांध रोजाना डेढ़ से दो मीटर ही खाली हो रहा है। बांध की पानी की भराव क्षमता (कुल जल स्तर) 315.50 आर एल मीटर है। उसके मुकाबले आज बांध का जलस्तर 315.65 आर एल मीटर है। 3 जिलों में पानी सप्लाई प्रदेश के बड़े बांधों में शुमार बीसलपुर बांध को लेकर लोगों की काफी उत्सुकता रहती है। इस बार इसमें इतना पानी भरा है कि दो साल तक बांध में पानी नहीं आता है तो भी टोंक समेत अजमेर, जयपुर की करीब एक करोड़ से ज्यादा की आबादी को पानी की सप्लाई हो सकती है। इन तीनों जिलों की पेयजल सप्लाई के लिए रोजाना बांध का करीब एक सेमी से ज्यादा जलस्तर घटता है। इसके बावजूद गत साल अक्टूबर माह तक हुई तेज बारिश के दौर से इस साल बांध में रिकॉर्डतोड़ सबसे कम खाली हुआ है। साढ़े छह प्रतिशत से ज्यादा बारिश सिंचाई विभाग के XEN एन एल मीणा ने बताया कि इस साल औसत बारिश 654.94 MM है, इसके मुकाबले औसत 79.52 MM बारिश हो चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में आज सुबह 8 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश देवली क्षेत्र के नासिरदा में 42 MM हुई है। इसके अलावा माशी रेन गेज सेंटर पर 22 MM और टोडारायसिंह में 27 MM दर्ज हुई है। इसके अलावा अन्य कई जगह भी हल्की बारिश हुई है।