भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनके काफिले पर पुष्प वर्षा की गई और 11 जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम ने कार की सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। नितिन नवीन ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा फहराना है। इससे पूर्व टोंक पहुंचकर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। 6 अन्य भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन-शिलान्यास किया। कैसे-कैसे स्वागत गृहराज्य मंत्री बेढम के हाथ में लगी चोट गांधी सर्किल चौराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को गोविंद देवजी की तस्वीर भेंट करते समय शीशा टूट गया। इससे गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के हाथ में चोट लग गई। ग्राम रथ अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने ग्राम-2026 को लेकर 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान की शुरुआत की। ग्राम रथों के जरिए प्रदेश की पंचायतों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।