अजमेर भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अपने ही फैसलों से “खुद की कब्र खोद ली है”। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आ चुका है और भाजपा इसे जनता के बीच बेनकाब करेगी। इस दौरान उद्योग नगर में विपक्ष के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम को चार सिर वाला पुतला जलाकर प्रदर्शन किया, जिससे सियासी माहौल गरमा गया। देश की महिलाएं विपक्षी दलों की इस हरकत को कभी नहीं भूलेंगी भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण को रोकने का काम किया है। देश की महिलाएं विपक्षी दलों की इस हरकत को कभी नहीं भूलेंगी। विपक्ष ने इस ऐतिहासिक बिल को राजनीति के दलदल में धकेला है। कांग्रेस ने अपनी कब्र खुद खोदी- राकेश जैन भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास होने से रोककर, स्वंय की कब्र खुद ने खोद ली। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं की विरोधी रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सभी देख रहे है। भाजपा जब दो तिहाई बहुमत में आएगी तो बिल जरूर होगा पास जैन ने कहा कि बिल को रोककर, संसद के बाहर खुश होना , खुशी मनाना यह विकृत मानसिकता है। सभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करेंगे। आज उद्योग नगर मंडल ने विपक्ष का पुतला दहन किया है। पुतले में विपक्ष के चार नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव,ममता बनर्जी, स्टालिन के फोटो लगाए है। भाजपा जब दो तिहाई बहुमत में आएगी तो बिल जरूर पास होगा।