भास्कर न्यूज| जैसलमेर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार जैसलमेर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ा करड़ा के नेतृत्व में युवाओं ने पुष्प मालाओं और साफा पहनाकर गोरा का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ा ने कहा कि शंकर गोरा के नेतृत्व में प्रदेश का युवा वर्ग संगठित और सशक्त हो रहा है। उनके जैसलमेर आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान संगठन की मजबूती और भाजपा की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाएंगे।