किशनगंज | ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में माताजी मंदिर रोड स्थित एक मकान से बरूनी निवासी स्नेक कैचर जसवंतसिंह चौधरी ने ब्लैक कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। स्नेक कैचर जसवंत सिंह चौधरी ने बताया कि रामगढ़ कस्बे के माताजी मंदिर रोड पर बने सिंह द्वार के पास धनराज गुर्जर के मकान में ब्लैक कोबरा निकला था। उनकी पत्नी आंगन में गेहूं साफ कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आया करीब साढ़े 3 फीट लंबा कोबरा सांप कमरे के अंदर रखे कंडों में जाकर बैठ गया। घर में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद पड़ोसी नरेंद्र सुमन ने उन्हें सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।