भास्कर न्यूज | बारां जिला नर्सेज ऐसोसिएशन, शिक्षा सहकारी 696 कोटा बारां, रक्तकोष फाउंडेशन के सहयोग फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जिला अस्पताल बारां में रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम संयोजक एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा ने बताया कि थैलेसीमिया पीडित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मरीजों को फल वितरण करेंगे। फ्लोरेंस का पांचवां रक्तदान शिविर है। शिविर को लेकर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महावीर पंकज के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें नर्सिंग अधीक्षक जगमोहन मेघवाल, डॉ. घनश्याम मेघवाल, कोषाध्यक्ष विनोद राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र बैरवा, अमित मीणा, अनिल मीणा, जसवंत मीणा, हेमंत गोस्वामी, श्याम मनोहर मीणा, जितेंद्र मीणा, चंद्रसेन मीणा, ललित नागर, जितेंद्र दुबे, मनोज गोठवाल, फाउंडेशन के बारां जिला ब्रांड एम्बेसडर संजय मेघवाल ने विचार रखकर शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने रक्तदान करने की अपील की है।