ब्यावर |उदयपुर रोड स्थित स्वामी ब्रह्मानंदजी महाराज की तपोस्थली में ब्रह्मानंद सत्संग मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष गणपत सर्राफ ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें उपाध्यक्ष डॉ. एम.के. गुप्ता, महामंत्री नरेंद्र झंवर, मंत्री महेंद्र सलेमाबादी, किशोर कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल, भवन संयोजक कृष्णकांत सिंहल, भंडारा अध्यक्ष कमल किशोर मुरारका, प्रचार मंत्री सुशील गर्ग, शिवचंद लड्ढा को नियुक्त किया। साथ ही निर्मल बंसल, नितेश गोयल, रामगोपाल अग्रवाल, प्रेम कुमार बालोतरिया, टीकम चंद गोयल, मुकेश गुप्ता, अनिल सर्राफ, राजेंद्र गर्ग, सत्यनारायण अग्रवाल, जगदीश रायपुरिया, शंकरलाल प्रजापति, संजय अग्रवाल, सहित अन्य सदस्य शामिल किया।