दौसा| राजस्थान ब्राह्मण महासभा की दौसा नगर कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी की स्वीकृति के बाद किया गया। जिला अध्यक्ष वैद्य विष्णुकांत तिवारी के निर्देश पर नगर अध्यक्ष आचार्य आशीष शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर सत्यनारायण शर्मा, रमाकांत शर्मा, सुभाष जी घोषी, लक्ष्मीकांत शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रकाशचंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र पारीक, बद्री प्रसाद शर्मा, गिरिराज उपाध्याय, भगवान सहाय शर्मा को नियुक्त किया गया। महामंत्री पद पर अवधेश शर्मा (एडवोकेट), राजेश शर्मा, मनीष वशिष्ठ, दीपक गौतम, भगवान सहाय सारस्वत को दायित्व सौंपा गया है। सचिव पद पर राकेश शर्मा सीटू, दिलीप शर्मा गौतम को नियुक्त किया गया