टोंक | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) टोंक की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे बैरवा धर्मशाला में आयोजित हुई। लोकसभा जोन प्रभारी हनुमान सहाय जगरवाल व जिलाध्यक्ष पप्पू लाल की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला व विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत अशोक कुमार बैरवा को देवली-उनियारा विधानसभा अध्यक्ष, सर्वेश मेहरा को जिला संयोजक (बामसेफ), रमेश बॉयत को जिला उपाध्यक्ष, रामावतार ठेकेदार को महासचिव व लक्ष्मी नारायण मोर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।