कोटा के हॉस्पिटल में सुसाइड के दो अलग अलग मामले आए हैं। दोनों युवकों की मौत हो गईं। पहला मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का हैं। जहां लव मैरिज के तीन महीने बाद पत्नी से मामूली कहासुनी में युवक ने जान दे दी। जबकि दूसरा मामला बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र का है। खेत से लौटने के बाद युवक की तबियत बिगड़ी। परिजन इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। युवक ने डॉक्टर को बताया कि मैंने सल्फास खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। पहला मामला- बोरखेड़ा थाना ASI हरीश शर्मा ने बताया कि युवक राजकुमार सेन (30) मुलरूप से बारां का रहने वाला था। जो काफी समय से बोरखेड़ा इलाके में स्वराज मल्टी में रह रहा था। राजकुमार तलवंडी इलाके में सेलून (नाई ) की दुकान करता था। तीन महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। दोनों पति पत्नी साथ रहते थे। शुक्रवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। रात 11 बजे राजकुमार ने साड़ी से फंदा लगा लिया। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। परिजनों ने भी किसी भी तरह की कोई शंका जाहिर नहीं की है। बताया जा रहा है राजकुमार ने लोन ले रखा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। खेत से लौटा तबियत बिगड़ी, मौत बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ोदिया निवासी उमेश (21) की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गईं। दोस्त लखन ने बताया की उमेश 12वीं तक पढ़ा लिखा था। बड़े भाई के साथ ट्रैक्टर चलाता था, खेती भी करता था। कल शाम को खेत से लौटा। खाना खाकर सो गया। रात 11 बजे करीब उसकी तबियत बिगड़ी। उसने अपने चाचा को फोन किया। जिसके बाद परिजन उसे बूंदी हॉस्पिटल लाए। डॉक्टर के पूछने पर उमेश ने सल्फास गोली खाने की बात बताई। तबियत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। आज उमेश की चचेरी बहन की सम्मेलन में शादी होनी हैं। हिंडोली थाना हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया युवक की घर पर तबियत बिगड़ी थी। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए थे। परिजनों ने किसी तरहा का विवाद या तनाव होने जैसी स्थिति से इनकार किया हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।