कोटा के हॉस्पिटल में सुसाइड के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों युवकों की मौत हो ग। पहला मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने शादी के तीन महीने बाद जान दे दी, वहीं दूसरा मामला बूंदी जिले के हिंडोली का है, जिसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पहला मामला बोरखेड़ा थाना ASI हरीश शर्मा ने बताया कि युवक राजकुमार सेन (30) मुलरूप से बारां का रहने वाला था। जो काफी समय से बोरखेड़ा इलाके में स्वराज मल्टी में रह रहा था। राजकुमार तलवंडी इलाके में सैलून (नाई) की दुकान करता था। तीन महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी साथ ही रहते। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रात 11 बजे राजकुमार ने साड़ी से फंदा लगा लिया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। पत्नी से कहासुनी के बाद दी जान परिजनों ने भी किसी भी तरह की कोई शंका जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है राजकुमार ने लोन ले रखा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। दूसरा मामला बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ोदिया निवासी उमेश (21) की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। दोस्त लखन ने बताया कि उमेश 12वीं तक पढ़ा लिखा था। बड़े भाई के साथ ट्रैक्टर चलाता था, खेती भी करता था। वह कल (शुक्रवार) शाम को खेत से लौटा। खाना खाकर सो गया। रात 11 बजे करीब उसकी तबीयत बिगड़ी। उसने अपने चाचा को फोन किया। जिसके बाद परिजन उसे बूंदी हॉस्पिटल लाए। डॉक्टर के पूछने पर उमेश ने जहर खाने की बात बताई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। आज उमेश की चचेरी बहन की सम्मेलन में शादी होनी है। नहीं था किसी से विवाद हिंडोली थाना हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया युवक की घर पर तबीयत बिगड़ी थी। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए थे। परिजनों ने किसी तरहा का विवाद या तनाव होने जैसी स्थिति से इनकार किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।