बूंदी के नैनवां थाना क्षेत्र की दुगारी कालबेलिया बस्ती में नाबालिग पोती की हत्या के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहन नाथ को पकड़ा। पीड़ित नारायण नाथ ने 24 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे घर लौटने पर उनकी बेटी पूजा कमरे में खून से लथपथ मिली। दादा मोहन नाथ घर पर नहीं थे। नारायण नाथ की पत्नी मोढ़ी बाई ने बताया कि मोहन नाथ के हाथों और कपड़ों पर खून लगा था। वह लूना बाइक लेकर घर से भाग गया था। पूजा को बूंदी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। नैनवां थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 63 साल के आरोपी मोहन पुत्र नंदा को दुगारी कालबेलिया बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।