केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं बोर्ड रिजल्ट में सीकर के स्टूडेंट्स का परिणाम अच्छा रहा है। अरना चौधरी ने 99.20%, दृश्या चौधरी व तविशा सिंह ने 98.80% नंबर हासिल किए हैं। वहीं जयश्री खीचड़ व मौलिक गुर्जर के 98.40% और दृष्टि पूनिया के 98% नंबर आए। स्टूडेंट्स ने कहा- मोबाइल से दूरी बड़ा टास्क नहीं है, मोबाइल का स्टडी में पॉजिटिव यूज किया जा सकता है। सोशल मीडिया से दूरी रखना जरूरी है। वहीं स्टूडेंट्स बोले- AI प्रैक्टिकल में मोबाइल का उपयोग किया था। सीकर जिले में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले होनहार स्टूडेंट्स की संख्या भी काफी है। कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने गणित और साइंस में पूरे अंक हासिल किए हैं। 25 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।