केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। 12वीं बोर्ड में सीकर की तान्या सावनसुखा ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स विंग में तान्या के 4 सब्जेक्ट में पूरे 100 में से 100 नंबर आए हैं। तान्या के पिता तरूण सावनसुखा बिजनेसमैन और मां विनिता हाउसवाइफ हैं। वह आईएएस बनना चाहती हैं। केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। इस बार अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 90.14 प्रतिशत रहा राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था। सीकर जिले में 90% से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबरों पर व्हाट्सएप करें डिटेल- 8058948066 नाम- मार्कशीट की फोटो- खुद की फोटो- रिजल्ट प्रतिशत- माता-पिता का जाॅब प्रोफाइल-