श्रीगंगानगर| एसीबीएसई की कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा केंद्र भी फाइनल हो चुके हैं। प्रवेश पत्र भी अगले सप्ताह में जारी किए जाने की तैयारी है। इस परीक्षा में देशभर से 6 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे। इनमें सबसे अधिक श्रेणी सुधार के लिए बैठने वाले हैं। अजमेर रीजन में राजस्थान के स्कूलों के विद्यार्थी बैठेंगे। श्रीगंगानगर| भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हैल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सरकार ने परीक्षा में पेपर लीक व नकल गिरोह जैसी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई को प्राथमिकता दी है। किसी को भी नकल या पेपर लीक से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो एसआईटी के हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर सूचना दें।