चूरू | प्रमुख जनगणना अधिकारी व कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जनगणना -2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के तहत जिले में प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के विभिन्न उपखंडों चूरू, तारानगर, रतनगढ़, राजगढ़, सुजानगढ़, सरदारशहर व बीदासर में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में कार्मिकों को जनगणना प्रपत्रों का उपयोग, एचएलओ/ एचएलबी एप संचालन, डेटा संकलन, स्व-गणना, गोपनीयता व डेटा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को भी जिले के सभी उपखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।