स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाणोद की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। कक्षा 10 की छात्रा कोमल कंवर ने 3000 मीटर रेस में प्रथम स्थान पाया। 1500 मीटर रेस में भी प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका राज्य स्तर पर चयन हुआ। कक्षा 12 की छात्रा सरोज सीरवी ने 3000 मीटर वॉक चाल में द्वितीय स्थान हासिल किया। काजल सेन ने 3000 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य कपूर चन्द ने स्कूल स्तर पर छात्राओं का सम्मान किया। टीम प्रभारी दमयंती नागर व्याख्याता का भी बहुमान किया। यह जानकारी दल प्रभारी हरदेवराम ने दी।