चिड़ावा शहर में 24 अक्टूबर को 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यह कटौती सिटी प्रथम फीडर पर जरूरी रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के काम के कारण की जाएगी। इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित इस दौरान राजकीय अस्पताल के आसपास का इलाका, विकास नगर, सूरजगढ़-चिड़ावा बाईपास रोड, पिलानी रोड और डीएसएम अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही कर लें।