ब्यावर| राउमावि फतेहपुर प्रथम सुहावा में महिला पुलिस थाना ब्यावर की टीम ने विद्यार्थियों को राजकॉप सिटीजन ऐप और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को डिजिटल सुरक्षा के लिए सशक्त बनाना रहा। सहायक उप निरीक्षक उर्मिला चौहान ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए। साइबर अपराध को लेकर भी जानकारी दी। हेड कांस्टेबल सुखपाल बुला ने बताया कि राजकॉप सिटीजन ऐप में एसओएस फीचर है। आपात स्थिति में इससे सीधे पुलिस सहायता मिलती है। ऐप पर आपातकालीन, सुरक्षा और मदद के लिए जरूरी संपर्क सूत्रों की सूची भी रहती है। टीम ने ऐप से मिलने वाली अन्य जानकारी भी विद्यार्थियों को बताई। विद्यार्थियों को बताया गया कि अपनी सुरक्षा कैसे करें। अपराध रोकथाम के प्रति हमेशा जागरूक रहें। मोबाइल इंटरनेट से होने वाले साइबर अपराध को समझें। महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को पहचानें। कोई गलत व्यवहार करे तो सतर्क रहें। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज न करें। परिजनों और सहपाठियों को जरूर बताएं। कार्यक्रम में प्राचार्य मीरा वर्मा ने भी सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। महिला पुलिस थाना ब्यावर का आभार जताया।