चित्तौड़गढ़ जिला परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू चौधरी को अधिकृत चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंपते हुए जिले के सभी 35 जिला परिषद वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। कई बड़ें चहरों के परिजनों को मैदान में उतारा भाजपा की सूची में कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों और संगठन से जुड़े नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट दिया गया है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी और पूर्व प्रधान सुशीला कंवर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की बेटी सीमा गाडरी को भी टिकट मिला है। पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित की पत्नी रति पुरोहित को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं कपासन के पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़ के परिवार से भावना राणावत को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा की सूची जारी होने के बाद अब सभी अधिकृत प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। टिकट वितरण के साथ ही जिला परिषद चुनाव में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अब कई वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। सिंबल देने के दौरान बीजेपी जिला प्रभारी गोपाल कुमावत, सह प्रभारी नरेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, बीजेपी महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रवीण सिंह राठौड़, श्रवण सिंह राव, अशोक चंदेलिया, मोहब्बत सिंह राठौड़ थे। BJP ने जारी की लिस्ट