यूट्यूब चैनल के फॉलोअर्स बढ़ाने और मोनेटाइजेशन के जरिए कमाई शुरू करने की चाहत में चूरू के एक युवक से साइबर ठगों ने 3 लाख 61 हजार 496 रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए संपर्क किया और वॉट्सऐप पर चैनल मोनेटाइज कराने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से 28 बार में रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर चूरू साइबर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर किया संपर्क सांडवा थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी अजरुद्दीन (30) का यूट्यूब पर एक चैनल है। वह चैनल के फॉलोअर्स बढ़ाकर उसे मोनेटाइज कराना चाहता था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर इससे संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन के जरिए वीडियो भेजने के बाद उसके पास वॉट्सऐप पर एक अनजान व्यक्ति का मैसेज आया। मोनेटाइजेशन का झांसा देकर 28 बार निकाले रुपए वॉट्सऐप पर संपर्क करने वाले व्यक्ति ने अजरुद्दीन को यूट्यूब चैनल मोनेटाइज कराने का भरोसा दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग बहानों से उससे पैसे लेने शुरू कर दिए। इस तरह कुल 28 बार में उसके 3,61,496 रुपए निकाल लिए गए। शिकायत के बाद साइबर थाने में मामला दर्ज ठगी का पता चलने पर अजरुद्दीन ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चूरू साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।