चूरू में त्यौहारी सीजन को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने जांच अभियान चलाया। टीम ने पंखा सर्किल के पास हेमंत मावा भंडार से मावा और घी के सैंपल लिए। टीम प्रभारी पूजा सैनी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने भरतिया अस्पताल के पास स्थित कैंटीन से कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, नमकीन और बिस्किट के सैंपल भी लिए। यहां अवधि पार और डुप्लीकेट सामान बेचने की शिकायत मिली थी। पूजा सैनी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शहर में त्यौहारी सीजन के दौरान जांच अभियान जारी रहेगा। कैंटीन के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।