चूरू के अगुणा मौहल्ला स्थित हनुमान धोरा बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। रासबिहारी भक्त मंडल के राकेश दाधीच और विष्णु कसेरा ने सुंदरकांड की चौपाइयां सुनाईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक चौपाइयां सुनते रहे। इससे पहले, मोहल्लेवासियों ने बालाजी महाराज की ज्योत लेकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चौपाइयों के बीच फिल्मी धुनों पर बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर रवि दाधीच, दीपचंद खीची, ख्यालीराम खीची, महेष कुमार खीची, दलीप कुमार खीची, रामचन्द्र खीची, प्रवीण बैद, लालचंद कपूरिया, संजय नरडिया, प्रकाश तंवर, जयप्रकाश खीची, सूर्यप्रकाश खीची, रोनक खीची, पुरूषोतम अजाड़ीवाल व विनोद कुमार खीची सहित कई लोग मौजूद रहे।