चूरू में पंचायत राज चुनावों के लिए बुधवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 20 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें सबसे खास बात यह रही कि जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह ने भी पर्चे भरे। कनिका सिंह ने वार्ड 23 से और पराक्रम सिंह ने वार्ड 39 से अपना नामांकन दाखिल किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि बुधवार को कुल 20 नामांकन मिले। सीपीआईएम से 9, आईएनसी से 2, आरएलपी से 2, बसपा से 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अलग-अलग वार्डों से पर्चे भरे। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक है। शनिवार 24 अक्टूबर को पर्चों की जांच होगी। 26 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे और उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।