चूरू में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावाटी अंचल के लिए हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। सूर्य सिनेमा के सामने भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और 'सीएम भजनलाल शर्मा जिंदाबाद' के नारे लगाए। भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि दशकों से शेखावाटी क्षेत्र यमुना जल से वंचित था। उन्होंने मुख्यमंत्री की लगन और इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए इस समझौते से क्षेत्र को नई सौगात मिली है। ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल और वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल कम्मा ने बताया कि यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन से चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पेयजल सुविधा के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और किसानों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीताराम गुर्जर, पूर्णमल गोदारा, पवन कुमार तिवाड़ी, अनूप पीपलवा, हनुमान बारवाल, दीनदयाल सोनी, परमेश्वर प्रजापत, रामोतार पारीक, गोपाल हारित, संतोष महर्षि, रामोतार रक्षक, संतोष कुमार जोशी, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, पूनमचंद सोनी, पुष्कर स्वामी और राकेश सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।