भास्कर संवाददाता | चूरू सरदारशहर में इंडिया ताइक्वांडो व राजस्थान ताइक्वांडो के तत्वावधान में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि चूरू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 स्वर्ण, 9 रजत व एक कांस्य पदक सहित कुल 49 पदक अपने नाम किए। राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में असद, पूजा, नमन, मोहित, मयंक, अक्षय, कृति, उत्तम, कबीर, हेमप्रताप, रेहान, आकांक्षा, आकाश, यशराज, रेने, कनिष्क, दक्ष, कार्तिक, अवनी, तेजस्वी, भुवनेश्वर, पार्थ, दिव्यांशु, पूर्वा, सिद्धि, अंशुमन, शौर्य, रवि, मोहित तंवर, अयांश, आभा, वरुण, कबीर राज, भजन, विनय, सोयल, ईरा, आंचल, मुस्तफा व आकाश ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं हुमैरा, वैभव, रौनक, गजेंद्र, लालचंद, युवल, रिया व हार्दिक ने रजत पदक तथा मानविक ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।