न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी, 21.4 डिग्री रिकॉर्ड शहर में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों को तीखी धूप से थोड़ी राहत मिली है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम होकर 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का सीधा असर बीकानेर पर तो नहीं है मगर मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में बारिश शून्य रही। आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव दिखेगा। इन दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 30 अक्टूबर को दिन का पारा उछलकर 35 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 31 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ होगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री तक आ जाएगा। एक नवंबर को अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।