मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को डिग्गी पहुंचकर श्री कल्याणजी महाराज के दर्शन करेंगे। अग्रवाल सेवा सदन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बीसलपुर बांध से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान शुरू किया था। ईसरदा बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी थी। मुख्यमंत्री के डिग्गी दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। एसपी रोशन मीणा ने भी डिग्गी पहुंचकर हेलिपेड सहित अन्य रास्तों और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बुधवार को जयपुर से दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे। 12:20 बजे डिग्गी में बने हेलिपेड पहुंचेंगे। 12:25 बजे कार से डिग्गी कल्याण मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन कर पूजा करेंगे। दोपहर 1 बजे कार से रवाना होंगे। 1:05 बजे डिग्गी में ही अग्रवाल सेवा सदन पहुंचेंगे। वहां टोंक-सवाईमधोपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 1:15 से 2:15 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 2:15 बजे कार से रवाना होंगे। 2:20 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। 2:25 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे।