दिल्ली दरवाजा के बाहर दरगाह इमाम नूर साहब के पास स्थित मदरसा दारुल उलूम सूफीया हमीदिया में बुधवार को क्विज मुकाबले में विजेता रहे विद्यार्थियों को एक समारोह में सम्मानित किया गया। दारुल उलूम के सदर याकूब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर इरम बानो पुत्री मोहम्मद सलीम, दूसरे स्थान पर अल्फीना बानो पुत्री मासूम अली और तीसरे स्थान पर इशरत गोरी पुत्री अब्दुल रऊफ गौरी रही। तीनों विद्यार्थियों को दरगाह सूफी हमीदुद्दीन के सदर हाजी शमशेर खान मुन्ना और दारुल उलूम की ओर से तीनों विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशंसा पत्र और नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई। दारुल उलूम के सचिव मास्टर अब्दुल नबी चढ़ावा और मुंशी मोहम्मद यूनुस चढ़ावा ने बताया कि समारोह में हाफिज अल्लाह बख्श में तकरीर करते हो हुए समारोह में उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दारुल उलूम भेजें और उन्हें अच्छी तालीम दिलाएं। समारोह में सदर असद रजा, कोषाध्यक्ष हाजी अनवर अली मौजूद रहे।