ग्राम पंचायत बगड़ी के ग्राम विकास अधिकारी व प्रशासक द्वारा नरेगा कार्य में पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर का शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता सुखलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बगड़ी के ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रशासक द्वारा पद का दुरुपयोग व सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया है। नरेगा के तहत अपना खेत अपना काम के तहत भूरी पत्नी हरनाथ के नाम से 25 अक्टूबर 21 को स्वीकृती आदेश हुए तथा 28 जनवरी 2022 को भूरी पत्नी हरनाथ की मृत्यु हो गई। 25 फरवरी 2022 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ। मृतक कि खातेदारी का नामांतरण 3778 से वारिसान के नाम दिनांक को भूरी पत्नी हरनाथ को स्वीकार हो गया। वारिसान के खातेदारी हो गई। मृतक के नामकी खातेदारी भूमि वारिसान के आने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी, प्रशासक ने मृतक के वारिस से मिली भगत कर 26 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 को नरेगा के तहत मस्ट्रोल संख्या 15180 में 10 व्यक्तियों के नाम से 26 हजार 740 रुपए का नरेगा में भ्रष्टाचार किया। जबकि मौके पर काम नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।