निकाय चुनाव-2026 में सोमवार को झुंझुनूं जिले के 19 शहरी निकायों के लिए मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम आए। कांग्रेस व भाजपा की जगह वोटरों ने निर्दलीयों पर भरोसा जताया। जिले में 19 शहरी निकायों के 555 वार्डों में से कांग्रेस को 194, भाजपा को 157, माकपा को एक वार्ड, निर्दलीय 203 वार्डों में जीते है। कांग्रेस 7 नगर निकायों में बड़ी पार्टी रही। दो शहरी निकायों में बहुमत भी हासिल किया। भाजपा केवल तीन निकायों तक सिमट गई और एक निकाय में बहुमत मिला है। निर्दलीय 16 शहरी निकायों में हावी रहे। नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा को 15, कांग्रेस को 30, निर्दलीयों को 15 जगह जीत मिली। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा ने 13 सीटें जीत कांग्रेस से बोर्ड छीना। यहां कांग्रेस 12 सीटें ही जीत पाई। चिड़ावा नगरपालिका में निर्दलीयों ने कांग्रेस व भाजपा को पीछे छोड़ा और यहां 22 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस को 13, भाजपा को 10 सीटें मिलीं। पिलानी व विद्याविहार में निर्दलीय हावी रहे। इन निकायों के मतदाताओं ने दोनों पार्टियों की जगह निर्दलीयों को बहुमत दिया है। नवगठित सिंघाना में कांग्रेस, बुहाना में भाजपा, सुलताना में कांग्रेस निर्दलीयों के दम पर बोर्ड बना सकती है। जाखल में भाजपा को बहुमत मिला है। नवलगढ़ और मंडावा में कांग्रेस को बहुमत मिला है। मुकंदगढ़, मलसीसर में निर्दलीयों की मदद से कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। मंड्रेला, खेतड़ी, सूरजगढ़, बगड़, डूंडलोद व उदयपुरवाटी में निर्दलीय बोर्ड तय करेंगे। जिले के 19 शहरी निकायों के 551 वार्डों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को आए नतीजों ने राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। 555 में से सर्वाधिक 203 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। निकाय चुनावों में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों की जगह स्थानीय चेहरे और बागी हावी रहे। राजनीतिक दलों में कांग्रेस 194 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। जबकि सत्ताधारी भाजपा 157 सीटों पर ही सिमट गई। जिले के 19 में से 14 निकायों में बिना निर्दलीयों के समर्थन के बोर्ड बनना संभव नहीं होगा। दोनों दलों को तीन निकायों में स्पष्ट बहुमत मिला है। जाखल में भाजपा और नवलगढ़ व मंडावा में कांग्रेस को को स्पष्ट बहुमत है। शेष 16 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीयों का सहारा लेना पड़ेगा। दल जीतीं सीटें सीट प्रतिशतनिर्दलीय 203 36.58%कांग्रेस 194 34.95%भाजपा 157 28.29%माकपा 01 0.18%*कुल वार्ड 555 100%