दौसा| पं. नवल किशोर शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने मां के लिए सम्मान, प्रेम, कृतज्ञता जताई और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने कविता पाठ किया, भाषण दिए और नृत्य किया। प्रस्तुतियों में मां के त्याग, स्नेह, प्रेरणा को दिखाया गया। छात्रों ने मां के लिए हाथ से बने कार्डों क जरिए शुभकामना संदेश भी दिए। स्कूल निदेशक आशुतोष शर्मा ने कहा, मां बच्चों की पहली गुरु होती है। उनके संस्कार, मार्गदर्शन से बच्चे सफलता पाते हैं। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने कहा, मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं। माताओं के सम्मान का खास मौका है। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं का सम्मान किया गया।