चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। इसके असर से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। काकीनाडा में सड़कों पर पानी भर गया, बिजली के पोल गिर गए और समुद्री लहरों ने तट के पास की सड़कों को नुकसान पहुंचाया। चक्रवात के असर से विशाखापट्टनम में पेड़ उखड़ गए, जबकि श्रीकाकुलम में धान के खेत पानी में डूब गए। चेन्नई के एन्नोर बीच पर समुद्र की ऊंची लहरें उठीं। वहीं, पश्चिम बंगाल के ताजपुर में लोगों को समुद्र में जाने से रोका जा रहा है और ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने अपनी नावें किनारे पर खड़ी कर दी हैं। चक्रवात अर्नब के असर की 15 तस्वीरें… सैटेलाइट इमेज आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान से नुकसान, 5 फोटो रेस्क्यू की 3 फोटो… चेन्नई के समुद्र में लहरें उठीं, 3 तस्वीरें ओडिशा में आंधी-बारिश, 2 फोटो बंगाल में एडवाइजरी जारी --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में 3 की मौत, 31 घर डैमेज, 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 3 मौतें हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें…