उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार शाम को दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी गरबा खेलने पहुंचे। गुजराती और राजस्थानी लोकधुनों, मां की आराधना और डांडिया की खनक के बीच पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। पारं​परिक ड्रेसेज में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की लय पर कदमताल करते हुए उत्सव की शाम को यादगार बना दिया। दैनिक भास्कर और रजनीगंधा की ओर से आयोजित यह ​तीन दिवसीय महोत्सव 17 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन को पास-पास, पल्स और कोका-कोला का सहयोग मिल रहा है। युवा, कपल और फैमिली के साथ जमकर उठाया लुत्फ गरबा महोत्सव में युवाओं, कपल और फैमिली सदस्यों ने मिलकर जमकर लुत्फ उठाया। रंग-बिरंगे पारं​परिक परिधान, आकर्षक गरबा ड्रेस, संगीत की गूंज और डांडिया की खनक ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। जैसे ही सॉन्ग शुरू हुए तो लोगों के कदम गरबा की गोलाकार लय में थिरकने लगे। हर तरफ डांस और सामूहिक उत्साह का माहौल नजर आया। महोत्सव के उदघाटन में अतिथि नगर निगम मेयर पारस सिंघवी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सनराइज ग्रुप निदेशक हरीश राजानी, आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, जीतो अपेक्स सचिव सीए महावीर चपलोत, सिंधी समाज महासचिव राजेश चुघ, रजनीगंधा उदयपुर के जीएम मनीष शर्मा, पल्स जीएम योगेश खन्ना के साथ दैनिक भास्कर यूनिट हेड सुरेन्द्र जांगिड और संपादक नवल सक्सेना भी उपस्थित थे। ये रहे विजेता वेस्ट किड डांसर: सानवी कुमावत, ईशानी सोनी, कारुण्या सोलंकी वेस्ट कपल: विशाल-हिना, हेमंत-श्रुति, गोपाल सोनी-कल्पना सोनी ग्रुप डांसिंग: एनके डांस स्टूडियो, चित्तौड़ा ग्रुप और चैंपियन ग्रुप