दौसा में पत्नी से अफेयर के शक में चाचा ने भतीजे की हत्या की थी। उसने कांच की बोतल फोड़कर उससे भतीजे का गला काटा था। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़ मौके से भाग गया और घर जाकर सो गया। मामला सदर थाना इलाके का है। युवक का शव दो दिन पहले तलाई (तालाब) के पास मिला था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया- आरएन टैगोर नगर मान क्लब के पास रहने वाले सौरभ रैगर (25) की हत्या के आरोप में उसके चाचा अशोक रैगर (40) को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को सौरभ का शव भांडारेज मोड़ पर बालिका छात्रावास के पीछे तलाई के पास मिला था। उसके गले पर गहरे घाव थे। युवक के पिता ने हत्या का अंदेशा जताया था। इसके बाद जांच शुरू की और आसपास के CCTV खंगाले गए। एमओबी और FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। CCTV फुटेज खंगालने के दौरान सौरभ के चाचा अशोक पर शक हुआ। पत्नी से अफेयर का था शक थाना इंचार्ज युधिष्ठिर ने बताया- जांच में सामने आया कि सौरभ का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान चाचा अशोक की पत्नी (चाची) से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसकी भनक अशोक को लग गई थी। इसी शक के कारण अशोक ने सौरभ की हत्या की साजिश रची। बोतल फोड़कर गले पर ताबड़तोड़ वार किए आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि 21 जुलाई को अशोक ने सौरभ को शराब पिलाने के बहाने भांडारेज मोड़ के पास सुनसान तलाई पर बुलाया। वहां शराब पिलाकर नशे की हालत में उसे पानी की तलाई की ओर ले गया। शराब की बोतल तोड़कर उसके गले पर लगातार कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सौरभ को वहीं छोड़कर आरोपी घर लौट गया। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण सौरभ की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी सबूतों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। … यह खबर भी पढ़ें… 3.5 फीट के बक्से में ठूंस-ठूंसकर भरा पत्नी का शव:चुन्नी-जूतों की डोरी से घोंटा था गला, चौथे दिन बदबू आने से घबरा गया पति पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा। फिर जूतों की डोरी (शू लेस) और चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। जब सांसें थम गईं तो शव को घर में रखे 3.5 फीट के बक्से (संदूक) में ठूंस-ठूंसकर भर दिया। पढ़ें पूरी खबर…