दौसा जिले में पंचायत चुनाव के तृतीय चरण की 3 नवम्बर को होने वाली वोटिंग से 48 घंटे पहले प्रचार अभियान कल शाम 6 बजे थम जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि तृतीय चरण में सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, रामगढ़ पचवारा एवं शिवसिंहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवम्बर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवम्बर को पंच-सरपंच पद के लिए मतदान होगा।