दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान हाईवे पर जा रहे बाइक सवार दो लोग भी बाल-बाल बच गए। दोनों भरतपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन घबराकर वापस लौट गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आगरा रोड पर गोविंददेवजी मंदिर के सामने हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि बेकाबू ट्रेलर आगे चल रहे एलपीजी टैंकर से नहीं टकराया, वरना भयावह हादसा हो सकता था। देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें भरतपुर की तरफ जा रहा था ट्रेलर सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर ने बताया कि जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहे ट्रेलर के ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। ड्राइवर की झपकी खुली तो सामने एलपीजी टैंकर काफी करीब दिखाई दिया, जिससे वह घबरा गया। सामने चल रहे एलपीजी टैंकर को बचाने के प्रयास में ट्रेलर साइड लेन में बेकाबू हो गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे बाइक सवार युवकों ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद ट्रेलर एक होटल के सामने पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का काफिला भी जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। हालांकि, इस हादसे का राज्यपाल के काफिले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और एक बड़ी अनहोनी टल गई। ट्रेलर में अनाज के कट्टे भरे हुए थे, उसके पलटते ही अनाज के कट्टे सड़क किनारे बिखर गए। ये खबर भी पढ़िए…. ट्रक-टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:शव बुरी तरह झुलसा, नहीं हो सकी पहचान,ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे-62 पर केमिकल से भरा टैंकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। टैंकर ड्राइवर जिंदा जल गया। पूरी खबर पढ़िए