श्रीगंगानगर| पंजाब के युवक की जिले में मजदूरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव तीन सी बड़ी में हुई। मृतक की पत्नी की ओर से थाने में मर्ग दर्ज करवाई गई है। एएसआई किशनाराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हिंदुमलकोट पुलिस के अनुसार, चूहड़ीवाला धन्ना निवासी 24 वर्षीय परमजीत सिंह रायसिख अपने गांव के अन्य युवकों के साथ तीन सी बड़ी में मजदूरी करने नियमित रूप से आता था। काम के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर साथी मजदूरों ने उसे फतूही सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एएसआई किशनाराम सीएचसी पहुंचे।