फलोदी जिले के देचू निवासी मोहम्मद राशिद ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता पहली बार में ही प्राप्त की है। इससे पहले, मोहम्मद राशिद ने वर्ष 2021 की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में भी नौवीं रैंक हासिल की थी। हालांकि, वह मामला अदालत में चले जाने के कारण उन्होंने RAS परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। मोहम्मद राशिद के पिता एक सामान्य किसान हैं, जो खेती-बाड़ी का काम करते हैं। देचू में उनकी एक हार्डवेयर की दुकान भी है। मोहम्मद राशिद की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और देचू क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जांबा के कपिल बिश्नोई भी चयनित वहीं जांबा गांव निवासी कपिल बिश्नोई ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 191वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है। कपिल बिश्नोई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फलोदी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से पूरी की। वर्तमान में वे सूरत (गुजरात) स्थित कृषक भारती कॉपरेटिव लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ RAS परीक्षा की तैयारी की।