डीग में कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिला अध्यक्ष राजीव सिंह की ओर से घोषित सूची में 28 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के प्रत्येक वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के सहयोग से आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।