डीग में कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों की साइबर अपराध से संबंधित 1930 पोर्टल पर जांच की गई तो 9 शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में साइबर ठगी के जरिए कुल 2,79,510 रुपए के लेनदेन का पता चला। थानाधिकारी ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर को दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजाहिद (24), निवासी लेवड़ा, थाना कामां को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े मामलों और संदिग्ध लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। साइबर ठगी में 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार कामां थाना पुलिस ने भी करीब 1 साल से फरार चल रहे साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कामां कस्बे के बिलौंद बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी असरफ उर्फ किड्डू (37) पुत्र इसराइल, निवासी लालपुर, थाना कामां, जिला डीग है।