कहासुनी के बाद पति- पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ी तो दर्द के कारण चीखने लगे। पुकार सुनकर घर में सो रहे परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। माला डीग के जुरहरा थाना क्षेत्र के बमनवाड़ी गांव का है। जुरहरा थाना के ASI रमेश चंद ने बताया - रविवार रात करीब 2 बजे रामप्रसाद (70) और उसकी पत्नी रामवती (67) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों को जुरहरा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया। रात में ही इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। झगड़े के बाद खाया जहरीला पदार्थ जुरहरा थाना के ASI रमेश चंद ने बताया - रविवार को दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। उनके दोनों बेटे अलग कमरों में सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, रात में दोनों ने आपसी झगड़े के दौरान जहरीले पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब वह चिल्लाए तो, परिवार के लोगों को घटना का पता लगा। 3 साल पहले खरीदा था प्लॉट बेटे रोहताश ने बताया - 3 साल मेरे माता-पिता ने नौगांव रोड़ पर एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी कीमत 36 लाख रुपए थी। हमारे प्लॉट की कीमत करीब 6 महीने पहले डेढ़ करोड़ थी। हमारा प्लॉट सड़क चौड़ीकरण में चला गया। मुआवजा नहीं मिलने से डिप्रेशन में माता-पिता ने जहर खा लिया।