डीग जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कई कॉलेजों और सरकारी स्कूलों में 'एक खेल लोकतंत्र के नाम' गतिविधि हुई। इसका मकसद विद्यार्थियों को खेल से जोड़कर मतदान का महत्व समझाना था। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कामां के राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय कृषि महाविद्यालय में यह आयोजन हुआ। कुम्हेर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अस्तावन और इंदू में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीग के लाल मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी संदेश दिया। पहाड़ी ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कठोल में भी यह गतिविधि हुई। इन आयोजनों से लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व को समझाया गया।